फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में रखा 20 क्विंटल लहसुन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। गांव कछपुरा शमशेरगंज में किसान के खेत पर रखा करीब 20 क्विंटल लहसुन चोरी हो गया। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है। किसान मेघसिंह शाक्य ने खेत में लहसुन की फसल की थी। करीब ढाई बीघा खेत से 12 क्विंटल लहसुन को काटने के बाद खेेत पर ही सूखने के लिए रख दिया था। पड़ोसी खेत स्वामी लक्ष्मी शंकर का भी आठ क्विंटल लहसुन खेत में रखा हुआ था। बुधवार की देर रात किसी समय चोरों ने दोनों के खेत में रखा 20 क्विंटल लहसुन चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब किसानों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। चोरी गए लहसुन की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें