फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में टॉप पर पहुंची मैनपुरी में बाहर से आने वालों की संख्या

विज्ञापन
04एमएनपी-15-शहर में लॉकडाउन के 11वें दिन पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकाडाउन के बाद से ही लगातार गांवों में बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी है। अगर पूरे मंडल के जिलों में आने वालों की संख्या देखें तो मैनपुरी टॉप पर पहुंच गया है। इतनी बड़ी संख्या कहीं न कहीं प्रशासन के लिए समस्या खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से ही गांवों में लोग बाहर से लौट रहे हैं। पंचायत सचिव और प्रधान के माध्यम से इनकी निगरानी कराई जा रही है। वे आने वाले लोगों की पहचान कर उसकी सूची प्रशासन को दे रहे हैं। मैनपुरी की 552 ग्राम पंचायतों में अब तक 8170 लोग पहुंच चुके हैं। मंडल के अन्य जनपदों की अपेक्षा ये संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद मथुरा दूसरे स्थान पर, आगरा तीसरे और फिरोजबाद में सबसे कम लोग आने पर जिला अंतिम पायदान पर है।
सभी को किया गया है क्वारंटीन
गांवों में पहुंचने वाले सभी लोगों की पहचान करने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इसके लिए पंचायत राज विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्रों को सेफ हाउस के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। यहीं बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के जिलों पर एक नजर
-मैनपुरी में 8170
-मथुरा में 6417
-आगरा में 5309
-फिरोजबाद में 2680
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें