02एमएनपी-17-शहर में बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के चलते पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में चल रहे जीटी रोड चौड़ीकरण का काम भी लॉकडाउन में थम गया है। रोड निर्माण में देरी होने की संभावना जताई जाने लगी है।
जिले में कुरावली से लेकर नवीगंज तक जीटी रोड की सीमा है। इसके चौड़ीकरण का काम जोरों पर हैं। इसे फोरलेन कराया जा रहा है। इसका जिम्मा एपको कंपनी को सौंपा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी बताते हैं कि अब तक करीब 48 प्रतिशत काम हो चुका है, लेकिन इसी बीच कोरोना से हुए लॉकडाउन में निर्माण कार्य थम गया है। जिले की सीमा में बने कुरावली, बेवर और सुल्तानगंज के कैंप बंद कर दिए गए हैं। इससे अब निर्माण में देरी होने तय है।
कर्मचारियों के लिए की गई हैं व्यवस्थाएं
जीटी रोड निर्माण कार्य बंद होने के बाद कर्मचारियों का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए निर्माण करने वाली कंपनी एपको को कर्मचारियों के लिए रहने और खाने-पीने की सभी व्यवस्थाएं कराने के आदेश दिए गए हैं। कैंप में ही कर्मचारियों को भोजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
लॉकाडाउन में जीटी रोड का कार्य पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया है। सभी कर्मचारियों को कैंप में रहने के ही आदेश दिए गए हैं। इसका पालन भी कराया जा रहा है।
केएल वर्मा, प्रभारी अधिकारी एनएचएआई।