फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन में खाद्यान्न के अलावा दाल का भी होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अंत्योदय कार्ड धारकों व पंजीकृत श्रमिकों को निश्शुल्क राशन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। अब राशन में एक किलो दाल भी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोगों को राहत दिलाने के लिए शासन ने अंत्योदय राशन कार्डधारक 45894 और जिले में पंजीकृत 1.88 लाख श्रमिकों को निश्शुल्क राशन उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो प्रति परिवार और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन देने के लिए कहा गया है। अब इस राशन में एक किलो दाल को भी शामिल कर दिया गया है। हालांकि दाल का वितरण प्रति कार्ड के हिसाब से बाद में किया जाएगा। तब तक खाद्यान्न का वितरण जारी रहेगा। जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान ने बताया कि आदेश जारी कर दिया गया है। सभी डीलरों को नियमानुसार वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वितरण का समय भी बढ़ाया
जल्द सभी लोगों तक राशन पहुंच सके, इसके लिए एक अप्रैल से वितरण शुरू हो जाएगा। साथ ही वितरण के लिए ई-पॉस मशीन का समय भी बढ़ा दिया गया है। मशीन का संचालन सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक हो सकेगा। इससे अधिक समय तक राशन का वितरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें