आगरा से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में नो रूम हो गया है। 20 अप्रैल के बाद भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के संचालन के बारे में अभी तक कोई आदेश नहीं आया है।
जनता कर्फ्यू यानी 22 मार्च से ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगना शुरू हुआ। 23 मार्च की रात को पूरी तरह से यात्री ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोगों ने आईआरसीटीसी के माध्यम से 15 अप्रैल के लिए रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिए। अब आलम यह है कि ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल है। 20 अप्रैल तक भी सीटें फुल हो चुकी हैं।
जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी, महाकौशल, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, छत्तीसगढ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, निजामुद्दीन लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, एसीएपी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहे हैं।