फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी नहीं रुक रही शराब की बिक्री, कार से बरामद हुईं बियर की बातलें, तीन गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 01:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा शहर और देहात में लॉकडाउन के बावजूद अवैध तरीके से शराब और बियर की बिक्री की जा रही है। इस पर पुलिस भी रोक नहीं लगा पा रही है। कभी बार खोलकर शराब बेची जा रही है तो कभी तस्कर शराब लेकर जा रहे हैं। रविवार को एक और मामला सामने आया। पिछले दिनों भी कई मामले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

 
थाना शाहगंज पुलिस ने रविवार को जगनेर रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से बियर की बोतलें बरामद कीं। इस पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शाहगंज ने बताया कि सराय ख्वाजा क्षेत्र में एसआई संजय सिंह गश्त कर रहे थे। तभी सफेद रंग की कार आई। 

पुलिस ने कार को रोक लिया। कार में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने तलाशी ली। कार से बियर की 90 बोतल बरामद हुईं। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक निवासी नीरज, सौरभ और भूपेंद्र हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शहर और देहात में पकड़े गए मामले

केस : 1
10 अप्रैल को थाना मलपुरा पुलिस ने धौलपुर निवासी श्रीकृष्ण और धनौली निवासी तलवीर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 44 पौवे देशी शराब के बरामद हुए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। दोनों शराब अवैध तरीके से बेचने के लिए ले जा रहे थे।

केस : 2
सात अप्रैल को थाना खंदौली पुलिस ने गांव मुड़ी से तानगढ़ी निवासी प्रमोद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 358 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।

केस : 3
शाहगंज के पृथ्वीनाथ फाटक में सोनम बार का संचालक पीछे के दरवाजे से शराब की बिक्री करा रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। बार संचालक और एक कर्मचारी को पकड़ लिया। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन

हर थाने में गठित की गई टीम

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हर थाना क्षेत्र में पुलिस की एक-एक टीम गठित की गई है। चौकी प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है कि वो चेकिंग करें। कहीं कोई शराब बिक्री की शिकायत मिले तो कार्रवाई करें।
 
अगर, लॉकडाउन में शराब की तस्करी और बिक्री करते हुए कोई मिलता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ठेका संचालकों की संलिप्तता मिलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें