फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 सब्जी, फल और दूध विक्रेता देंगे शहर में आपूर्ति, हुआ चिह्निकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर में फल, सब्जी और दूध विक्रेताओं को सीमित कर दिया गया है। रोटेशन प्रक्रिया लागू की जा रही है। 150 सब्जी, फल और दूध विक्रेता चिह्नित किए गए हैं। ये ही पूरे शहर में आपूर्ति देंगे। लगातार दो दिन कोई भी दुकानदार बिक्री नहीं करेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन नित नई योजना बना रहा है। शहर में सब्जी और फल, दूध विक्रेता अब तक बिना पास और बिना चयनित स्थान के ही दुकान लगा रहे थे। इससे अव्यवस्थाएं भी पैदा हो रहीं थी। इसी के चलते तहसील प्रशासन ने कासगंज शहर के लिए नई व्यवस्था बना दी है। 150 फल, सब्जी और दूध विक्रेता चिह्नित किए गए हैं।
इनको अलग अलग वार्ड आवंटित किए जा रहे हैं। चुनिंदा विक्रेता संबंधित वार्ड में फल, दूध और सब्जी की आपूर्ति दे पाएंगे। उसमें भी रोटेशन प्रक्रिया लागू रहेगी। इसके तहत सब्जी, दूध और फल विक्रेता जो एक दिन आपूर्ति देगा, अगले दिन दूसरा विक्रेता आपूर्ति देगा। प्रशासन नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करवाने जा रहा है।
विज्ञापन

- फल, सब्जी और दूध विक्रेताओं को चिह्नित कर लिया गया है। व्यवस्था भी बना दी गई है। रोटेशन प्रक्रिया के आधारा पर वार्डों में आपूर्ति दिलाई जाएगी। - अजय कुमार, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें