कासगंज में शहर की सीमा में प्रवेश करने से रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से शराब, नशीला पदार्थ आदि भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
कोतवाली निरीक्षक दिनेश दुबे ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती कर रही है। ठंडी सड़क से इसरार व शकील को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी मुकेश पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने नवीन कुमार निवासी ततारपुर को एक पेटी देशी शराब ले जाते गिरफ्तार किया, प्रवीन कुमार निवासी ब्राहिमपुर को दो लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस ने शब्बू, इसरार, रंजीत, गुड्डू को यूके गार्डन के सामने से सैलून पर बाल कटवाते समय गिरफ्तार किया है। मनोज निवासी पाल नगर को 320 ग्राम नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने 3 वाहनों को सीज किया है। जबकि 14 वाहनों के चालान काटकर 9 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है।
पटियाली पुलसि ने ग्राम दीवान नगर में अवैध शराब की भट्टी चलाते संजय निवासी दीवान नगर एवं देव सिंह निवासी पिथनपुर गंजडुंडवारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 50 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए। चार आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।