फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संदिग्धों को जिला अस्पताल में किया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भरगैन नगर पंचायत के तीन संदिग्ध लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने तक उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा। दो गुजरात से अपने घर वापस आए हैं।
विज्ञापन

गुजरात के बड़ोदरा में काम करने वाले तीन कारोबारी मार्च में अपने घर भरगैन आए थे। सोमवार को यह सूचना प्रशासन को मिली। इस पर प्रशासन ने दोनों कारोबारियों व उनके संपर्क में आने वाले एक स्थानीय कारोबारी को संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। विभाग ने तीनों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही प्रशासन यह जानकारी भी जुटा रहा है कि आने वाले कारोबारी कहीं जमात में तो शामिल नहीं हुए।
एक की अभी तक नहीं आई है रिपोर्ट
कासगंज। गंजडुंडवारा के सुजवालपुर से तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। विभाग उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है ताकि उसका उपचार सही ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन

8 की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच के लिए पहले आठ सैंपल भेजे थे। अभी तक सभी की रिपोर्ट निगेटिव ही आई है। इन लोगों की रिपोर्ट के बाद विभाग ने इनको जिला अस्पताल से रिलीव कर दिया, लेकिन ये सभी होम क्वारंटीन हैं।
तीन संदिग्धों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर लिया गया है। तीनों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। यदि इनमें कोरोना पॉजिटिव आता है तो उनके परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटीन किया जाएगा। डा. राजकिशोर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें