फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की सख्ती- सीसीटीवी और ड्रोन से की जाएगी शहर में घूमने वालों की निगरानी

विज्ञापन
कासगंज-बरेली मार्ग पर बिना वजह जाने वाले लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। शहर की सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर अधिकारी तो निगरानी कर रही रहे हैं, अब सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी कराई जाएगी। बेवजह घूमने वाले और मोहल्लों में समूह बनाकर बैठने वाले लोगों पर लॉकडाउन उल्लघंन के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के खौफ के चलते लॉकडाउन चल रहा है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है, लेकिन तमाम लोग अभी भी लॉकडाउन का उल्लघंन कर रहे हैं। प्रशासन की अपील का उन पर खास असर नहीं दिख रहा। पुलिस प्रशासन की सख्ती से लोग बाजारों में तो नहीं निकल रहे हैं। जरूरतमंद ही बाजार की सड़कों पर दिख रहे हैं। हालांकि शहर की बस्तियों में लोग सामूहिक रूप से एकत्रित होकर बैठते हैं।

कहीं क्रिकेट खेलते हैं तो कहीं सामूहिक रूप से बैठकर मनोरंजन करते हैं। यह लॉकडाउन का उल्लघंन हैं। अब ऐसे लोगों की निगरानी के लिए प्रशासन ने रुख और सख्त कर लिया है। शहर को सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की निगरानी में लिया जा रहा है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की फुटेज से प्रति दिन शहर की स्थिति देखी जाएगी। जिन क्षेत्रों में लोग सामूहिक रूप में दिखाई देंगे उनके खिलाफ प्रशासन लॉकडाउन उल्लघंन के मामले में मुकदमा दर्ज करायेगा।
विज्ञापन


सीमाएं सील, वाहनों के होंगे चालान
जिले की सीमाएं सील होने के साथ ही शहर के आसपास के मार्ग भी बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ बहुत जरूरतमंद लोगों को ही बैरीयरों से निकलने दिया जा रहा है। गैर जिलों से कोई वाहन अब जिले की सीमा में नहीं आ सकेगा। एसपी सुशील घुले ने निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि सड़कों पर वाहन दिखाई दें तो तत्काल चालान काटें।

होगी सख्त कार्रवाई
- लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि घरों में रहें। जानकारी मिली है कि अपील के बीच लोग गली मोहल्लों में सामूहिक रूप से घूम रहे हैं जो लॉकडाउन का उल्लघंन हैं। ड्रोन से ऐसे लोगों को चिह्नित कराकर कार्रवाई होगी-सीपी सिंह, डीएम।

काटे जाएंगे चालान
- सड़कों पर यदि बेवजह लोग वाहनों से घूमे तो वाहनों के चालान होंगे और घूमने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सभी सीमाएं सील करा दी गई हैं- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें