फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की रिपोर्ट निकली नेगेटिव प्रशासन ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
31एमएनपी-27-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवीगंज में बाहर से आने वाले लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग जारी है। सोमवार को तीन कोरोना संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। उनके सैंपल जांच के लिए मिनी पीजीआई सैफई भेजे गए थे। मंगलवार को तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में 200 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। बेवर क्षेत्र में 150 लोगों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर की। अन्य सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर भी बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। सीएचसी कुचेला पर प्रभारी डॉ. पपेंद्र सिंह और दिनेश मिश्रा की देखरेख में स्क्रीनिंग हुई। ग्रामीण अंचल में एक हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जो तीन सैंपल सैफई भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें