फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद को बढ़ा रहे समाजसेवी हाथ

विज्ञापन
कासगंज में समाजसेवी द्वारा एक जरूरतमंद को वितरित किया जा रहा राशन। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें आवश्यकता की वस्तुओं के लिए परेशानी हो रही हैं। ऐसे में उनकी मदद को समाजसेवियों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। उनके द्वारा जरूरतमंदों तक राशन व भोजन पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजसेवी राजवीर साहू ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सभी लोग साथ हैं। हमें जरूरतमंदों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने रेलवे रोड, नदरई गेट सहित अन्य बस्तियों में मांग कर खाने वाले, दिहाड़ी मजदूरों एवं अन्य निर्धनों को भोजन के पैकेट वितरित कराए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लॉकडाउन होने तक जारी रखी जाएगी। जिससे किसी को दिक्कत न हो। उनकी मुहिम है कि लॉकडाउन के दिनों में कोई भी भूखा न सोए। उनका प्रयास है कि जरूरतमंदों तक भोजन की व्यवस्था हो सके। वहीं पटियाली में समाजसेवी अनुराग वार्ष्णेय ने दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा व ई रिक्शा चालक सहित अन्य निर्धन लोगों की बस्तियों में पहुंचकर उन्हें राशन मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि लोग अपने साथ-साथ अपने आस-पास वालों का भी ध्यान रखें। किसी भी निर्धन को इस दौरान परेशानी न हो, यह ध्यान रखना हम सबका कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें