कासगंज में बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करते डॉक्टर।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज । देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है। विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिससे जिले में कोरोना का फैलाव न हो सके। अब विभाग ने राह गुजरते लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराना शुरू कर दिया है। इसके चलते 110 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई। देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद बाहरी राज्यों से लोगों के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। ऐसे तमाम लोग विभिन्न माध्यमों से जिले में पहुंच रहे हैं, लेकिन इन लोगों को सीधे घर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
रास्ते में जो भी लोग गुजरते हुए दिखाई देते हैं उन्हें जिला अस्पताल उन्हें जिला अस्पताल भेजकर थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। जिन लोगों में हल्का बुखार की शिकायत मिल रही है उनको घर में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पर 110 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई। सीएमएस डॉ. राजकिशोर का कहना है कि जिला अस्पताल पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है।