फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: हम घर में रह सकते हैं तो आप क्यों नहीं, बच्चों ने अनूठे अंदाज में दिया संदेश

Wed, 08 Apr 2020 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बच्चों ने इस तरह दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों ने आगरा की चिंता बढ़ा दी है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन में बेवजह बाहर घूमते दिख रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस जहां सख्ती बरती रही है, वहीं नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अनूठे अंदाज ने इनको संदेश दिया है।   
विज्ञापन


'हम घर में रह सकते हैं तो आप क्यों नहीं।' यह संदेश शहर के कमला नगर के कृष्णा टावर के बच्चों ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। इन बच्चों ने घर से निकले बिना ही कोरोना से बचने का यह संयुक्त संदेश जारी किया है। 

घर के अंदर ही सभी ने मैसेज तैयार किए और इनको जोड़कर जारी किया। 16 बच्चों की ओर से जारी इस संदेश में हर बच्चा एक शब्द को लिखकर पकड़े हैं। शब्दों को जोड़कर कोरोना से बचाव का संदेश बन रहा है। इसका वीडियो भी बनाया गया है।
विज्ञापन


बच्चों ने संदेश दिया है कि इस जंग में हम साथ हैं, इसलिए कृपया घर में रहें और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में हमारी मदद करें। 
विज्ञापन

स्वयंसेवी ने लिखा जागरूकता गीत

उधर, कोरोना से बचाव को लेकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद के स्वयंसेवी सुनील कुमार ने एक गीत लिखा है, जिसे उन्होंने ढोलक और हरमोनियम की धुन पर घर में गाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें