फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः घर पहुंचने को 1100 किलोमीटर चलाई मोटर साइकिल, सूरत से चार दिन में पहुंचा परिवार

Wed, 06 May 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया
विज्ञापन
बाइक पर परिवार सहित सूरत से पहुंचा हलवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत में हलवाई का काम करने वाले बाह के कसा गांव निवासी जगराम लॉकडाउन बढ़ने पर बाइक से ही अपनी पत्नी और बेटे संग घर के लिए निकल पड़े। चार दिन में 1100 किलोमीटर का सफर तय कर वे मंगलवार की सुबह बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। 
विज्ञापन


जगराम ने बताया कि लॉकडाउन में दुकानें बंद होने से उनका कामकाज ठप हो गया था। कुछ दिन तो वह सबकुछ सामान्य होने का इंतजार करते रहे। पर, जब लॉकडाउन बढ़ गया, तो वे और उनका परिवार घर आने के लिए परेशान हो उठा।

इस पर वह पत्नी और बेटे के साथ बाइक से निकल पड़े। चार दिन में 1100 किलोमीटर का सफर तय कर परिजनों से मिलने की मुराद पूरी हुई है। अस्पताल में स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अहमदाबाद से आए लोगों की हुई स्वास्थ्य चेकिंग
अहमदाबाद से 200 लोगों का जत्था सोमवार की शाम आगरा आया। इनमें 14 पिनाहट और 95 लोग मनसुखपुरा के विभिन्न गांवों के लोग थे। इन्हें रात में बड़ापुरा स्थित स्कूल में रखा गया। मंगलवार को सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पिनाहट प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सभी का मेडिकल चेकअप कर 14 दिनो के लिए क्वारंटाइन किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें