फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में नहीं हो रहा साप्ताहिक बंदी का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगर में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा निर्धारित साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन किया गया। मुख्य बाजार के अलावा एटा रोड पर अधिकांश दुकानें खुली रहीं। इससें गाइडलाइन का पालन करने वाले दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा तो वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता। शुक्रवार को नगर में साप्ताहिक बंदी होती है। बावजूद इसके मुख्य बाजार और एटा रोड पर अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों को खोलकर रखते हैं। जिन्हें न तो साप्ताहिक बंदी से कोई लेना देना होता है और न ही प्रशासन की कार्रवाई का भय रहता है।
जो दुकानदार दुकान बंद कर प्रशासन का सहयोग करते हैं, उनका कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि समानता रहनी चाहिए। यदि कोई साप्ताहिक बंदी का पालन कर रहा है तो दूसरे दुकानदार को भी बंदी दिवस का पालन करते हुए अपनी दुकान को बंद रखना चाहिए। अब देखना यह है कि इस तरफ पालिका प्रशासन कोई ध्यान देता भी है या नहीं। मांग करने वालो में यतेंद्र जैन, नरेन्द्र कटियार, मुईनुद्दीन कुरैशी, प्रदीप बंसल, नीरज शर्मा टीटू, राजीव वार्ष्णेय, अमित गुप्ता, राकेश जैन, सुरेश श्रोतिया आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें