कासगंज में सड़क हादसे में मृतक युवक के पंचनामा की कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : KASGANJ
कासगंज-आगरा मार्ग पर बांकनेर के निकट बाइक रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सड़क हादसे में मौत का शिकार ज्ञान प्रकाश (35) पुत्र सोनपाल निवासी पालसोन सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस हुआ। वह ओमकार पुत्र शिवदयाल निवासी नगला भभूति सोरों के साथ एटा से कासगंज बाइक पर आ रहे थे। तभी बांकनेर पर आगरा की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी यूपी 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने ज्ञान प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल ओमकार को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जब ज्ञान प्रकाश की मौत की सूचना परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेजा है।