कुरावली। आर्यावर्त बैंक के संयोजन में आयोजित ऋण वितरण मेला का शुभारंभ संस्थागत वित्त महानिदेशक शिव सिंह यादव ने किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु के साथ स्वीकृत ऋण के चेक वितरित किए।
शुक्रवार को नगर के एक निजी मैरिज होम मे आर्यावर्त बैंक द्वारा आयोजित ऋण मेला वितरण को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के संस्थागत वित्त महानिदेशक शिव सिंह यादव ने कहा कि इस मेला का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि ऋण वितरण अभियान का प्रवाह बढ़े। जनपद को ऋण वितरण के लिए 500 करोड़ रुपये और दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता दें तथा वित्तीय साक्षरता अभियान को बढ़ावा मिले। उन्होंने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक द्वारा स्वीकृत 9 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करते हुए लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। इसमें आर्यावर्त बैंक शाखा कुरावली के 15 किसानों को कल 65 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उपजिला अधिकारी रामनारायण वर्मा,क्षेत्रीय प्रबंधक आई सी गौतम,अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी,वरिष्ठ प्रबंधक नितिन निगम,वरिष्ठ प्रबंधक अखिल भारद्वाज,दीपक रतूड़ी,आर्यावर्त ग्बैंक के शाखा कुरावली के प्रबंधक राहुल दुबे, पुलकित मिश्रा, रवि मीणा, शिवकुमार, शांतुन दुबे,संजीव कुमार, नारायण सिंह सोलंकी आदि उपस्थित रहे।