कासगंज के ब्लॉक परिसर में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में लाभार्थी को स्वीकृति पत्र वितरित करते स?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। ब्लॉक परिसर में अग्रणी बैंक के द्वारा ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न योजनाओं से संबंधित 118.48 करोड़ रुपयों के ऋण के स्वीकृति पत्र बैंकों के द्वारा पात्रों को वितरित किया गया।
सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि लाभार्थी जिस कार्य के लिए ऋण ले रहे हैं उसी में लगाए। जिससे ऋण का सही उपयोग हो सके। सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं में बैंक पूरी तरह से सहयोग कर रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार की सभी स्कीमों की फाइलें बैंके शीघ्र निस्तारित करें। पात्रों को समय से ऋण वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपना क्रेडिट बेहतर रखे और समय से ऋण की किस्तों जमा करें। कार्यक्रम में 118.48 करोड़ के ऋणों के स्वीकृति पत्र 3755 लाभार्थियों को बांटे गए हैं। केसीसी, स्वयं सहायता समूह, मत्स्यपालन, खादी ग्रामोद्योग, जिला उद्योग के लाभार्थियों को ऋण दिए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया के मैनेजर सुनील कुमार गौतम को सीडीओ के द्वारा सम्मानित किया गया।
मंडलीय प्रबंधक संजीव किशन ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत, विनय कुमार, वरूण कुमार, सुशील श्रीवास्तव, आरके वशिष्ठ, एसडी अग्रवाल, दिवाकर शर्मा, विक्रम सिंह, पीओ डूडा विद्या शंकर आदि मौजूद रहे।