फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आवास के बाहर खड़े किए लोडिंग टेंपो, नारेबाजी कर संचालकों ने उठाई ये मांगें

Sun, 05 Aug 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सांसद आवास के बाहर खड़े लोडिंग टेंपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा और फिरोजाबाद के लोडिंग टेंपो संचालकों ने रविवार को भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपने वाहन सांसद आवास के बाहर खड़े कर दिए। 
विज्ञापन


टेंपो संचालकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि डीएम, आरटीओ ने 6641 लोडिंग टेंपो बंद करने का तुगलकी फरमान जारी किया। इससे 20 हजार लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।    

उनका कहना है कि टीटीजेड क्षेत्र में 10 साल पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन उनके वाहन चार से छह साल पुराने हैं। फिर भी लोडिंग टैंपो की फिटनेस पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन पर मनमानी का आरोप

विरोध प्रदर्शन करते लोडिंग टेंपो संचालक - फोटो : अमर उजाला
दोनों जिलों के लोडिंग टेंपो एसोसिएशन के पदाधिकारी और टैंपो चालक अपने वाहन लेकर भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया के आवास के बाहर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह ने कहा कि टीटीजेड आदेश की आड़ में डीएम और आरटीओ ने 6641 लोडिंग टेंपो को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी किया। इसका वो कड़ा विरोध करते हैं।  

उनका कहना है कि टीटीजेड एरिया में 10 साल पुराने वाहन पर प्रतिबंध है। जबकि उनके लोडिंग टैंपो 4 से 6 साल पुराने हैं। फिर भी प्रशासन ने उनको चलाने पर पाबंदी लगा दी है। आए दिन उन्हें परेशान किया जाता है।

लोडिंग टैंपो की मांग है कि लोडिंग टैंपो को 10 साल तक चलाने की अनुमति दी जाए। इन वाहनों की फिटनेस पर लगी रोक हटाई जाए। आरटीओ द्वारा लोडिंग टेंपो को सीज नहीं किया जाए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध वसूली बंद हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें