फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: शिकोहाबाद में मजदूरों से भरा लोडर वाहन पलटा, आठ लोग घायल

Sun, 07 May 2023 05:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मजदूर औरैया में निजी कंपनी का टॉवर लगाने गए थे। टॉवर लगा कर रात में औरैया से फिरोजाबाद के लिए आ रहे थे। रात ढाई बजे के करीब जब वाहन सिरसागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गुंजन चौक के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में औरैया से मजदूरों को लेकर आ रहा मैक्स लोडर वाहन सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत गुंजन चौक के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद मैक्स सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

यहां हुआ हादसा

फिरोजाबाद निवासी आठ मजदूर औरैया में निजी कंपनी का टॉवर लगाने गए थे। टॉवर लगा कर रात में औरैया से फिरोजाबाद के लिए आ रहे थे। रात ढाई बजे के करीब जब वाहन सिरसागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गुंजन चौक के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा होते ही मैक्स लोडर सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और घायलों को अपने साथ ले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मैक्स लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसमें आठ मजदूरों को चोटें आई हैं। कोई गंभीर नहीं है।


ये हुए घायल

घायलों में थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी दिनेश चंद्र (25), नारखी के नगला सुंदर निवासी संदीप (24), लोकी गढ़ी निवासी धर्मेंद्र (32), आगरा के खेरागढ़ निवासी अमरीश (25), मैनपुरी थाना एलाऊ के निवासी दलवीर (35), थाना रामगढ़ के सैलई निवासी सूरज (32), थाना रामगढ़ के निवासी हाफिज (50) थाना रसूलपुर टंकी के पास निवासी वसीम (40) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें