फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीलगाय से टकराकर लोडर पलटा, एक की मौत

Fri, 27 Dec 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। साप्ताहिक बाजार शमसाबाद से लौटते समय सामान से भरा लोडर वाहन बृहस्पतिवार की रात नीलगाय से टकरा कर पलट गया। इस दौरान वाहन में सवार दुकानदारों में से एक दबकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि सवार अन्य दुकानदारों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के कई व्यापारी बृहस्पतिवार को शमशाबाद में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकानदारी करने गए थे। देर शाम को सभी वापस लौट रहे थे, इस दौरान पहरा मोड अलीगंज के पास उनकी पिकअप नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार दुकानदार नईम अख्तर (45) निवासी थाना रोड, मोहम्मद जुबैर (17) मोहल्ला मंसूर, इमरान (25) निवासी मोहल्ला मंसूर, नाजिम (20) निवासी सहावर, संजय खान (40) निवासी गनेशपुर थाना गंजडुंडवारा घायल हुए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डाॅक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, इस दौरान घायल नईम अख्तर की हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान नईम अख्तर की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन

दिव्यांग था मृतक, अनाथ हुए तीन बच्चे
मृतक नईम अख्तर के दो बेटी व एक बेटा है। इनमें 14 वर्षीय अक्सा, 11 वर्षीय आफिया तथा एक पुत्र 7 वर्षीय नवील है। मृतक नईम अख्तर पैर से दिव्यांग था। यह हाट बाजारों में रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें