फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली बंद करने के दौरान महिला को लगा करंट, मौत

Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। गांव शाहजहांपुर में अचानक वोल्टेज बढ़ने के कारण केबल में फॉल्ट हो गया। महिला जब स्विच बंद करने गई तो करंट में की चपेट में आकर अचेत हो गई। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुष्पा देवी (45) के पति इनाम सिंह रोडवेज में बस चालक हैं। शुक्रवार को पुष्पा घर पर थीं, तभी अचानक वोल्टेज अधिक हो गए और घर में लगे बिजली के तारों में फॉल्ट होते ही आग लग गई। घबराई महिला बिजली काटने के लिए स्विच बंद करना चाहा। ऐसा करने के दौरान वह करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गई। आनन फानन महिला को परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर गांव आ गए और बिना किसी कानूनी कार्रवाई गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें