फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एलएलबी पास युवती को अनपढ़ ड्राइवर से हुआ प्यार, प्रेम विवाह के बाद हुआ ऐसा हाल... कोस रही अपनी किस्मत

Mon, 22 Jul 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एलएलबी पास युवती को ड्राइवर से प्यार हो गया। उसने घरवालों के विरुद्ध जाकर ड्राइवर से शादी तो कर ली, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। अब पति ने इस कदर पाबंदी लगा दी है कि वो खुद की किस्मत को कोस रही है। 
 
विज्ञापन
युवती (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को थाना न्यू आगरा का मामला पहुंचा, जिसमें लड़की को फिल्म राजा हिंदुस्तानी की तरह अपने ड्राइवर से प्यार हो गया। उसने घरवालों की इच्छा  के विपरीत ड्राइवर से प्रेम विवाह कर लिया। कुछ दिन तो सबकुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों में झगड़े होने लगे। अब पति उसे घर से निकलने नहीं देता।
विज्ञापन


 

परामर्श केंद्र में रविवार को 140 मामले पहुंचे जिनमें 14 में समझौते हुए दो में एफआईआर कराई गई। काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि लड़की का कहना है कि मेरी सुंदरता के कारण पति बाहर काम करने नहीं देता और खुद कुछ करता नहीं। वह पढ़ा-लिखा नहीं है। वह एलएलबी कर चुकी है। काउंसलर ने बताया कि दोनों का समझौता करने की कोशिश की लेकिन, अगली तारीख दी गई है।
 
विज्ञापन

एत्मादपुर का भी ऐसा मामला पहुंचा जिसमें पति ने काउंसलर को बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है। पत्नी हाईस्कूल पास थी, उसको मैंने खुद पढ़ाया लिखाया। सरकारी नौकरी की तैयारी कराई। अब सरकारी नौकरी लगते ही मुझको ही घर से बाहर निकाल दिया। काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि लड़का भी सरकारी नौकरी करता है, दो बच्चे भी हैं। पत्नी अब पति के साथ रहना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें