फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुनीं बंदियों की समस्याएं

Wed, 28 Feb 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं सुनीं। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता एवं कारागार की सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। कारागार अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बंदियों को उचित उपचार दिया जा रहा था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन तलाशी की गई। इसके बाद बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनकर सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। मौजूद सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाए। सभी कार्य नियमानुसार सही ढंग से किए जाएं। जेल परिसर की साफ सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

28जेएनडी16 : गांव जुलानी में लोगाें के बीच पहुंचे रघुबीर भारद्वाज। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें