फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में मिले शव की हुई शिनाख्त, म्यूनी का निवासी था

Wed, 28 Feb 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम म्यांसुर में तीन दिन पूर्व सरसों के खेत में पड़े मिले शव की सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है। शव सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम म्यूनी के रमेश का था। वह 13 दिन से लापता था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन

सहावर के ग्राम म्यांसुर में तीन दिन पूर्व एक सरसों के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा कर उसके शिनाख्त के प्रयास शुरू किया। लोगों से जानकारी की गई, जब पता नहीं लगा तो पुलिस ने उसके फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। सोशल मीडिया से वायरल होकर फोटो उसके परिजन तक पहुंचा तो उन्होंने उसे पहचान लिया। उनके द्वारा पुलिस से संपर्क किया गया। परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे और उसके शव की शिनाख्त म्यूनी निवासी रमेश के रूप में की। पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मृतक के पुत्र राजीव ने बताया कि पिता 23 फरवरी से लापता थे। मामले में थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सहावर थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त की गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें