फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईटीआई में प्रवेश के लिए जारी हुई सूची

Sun, 20 Jul 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए चयनितों की सूची जारी कर दी गई है। चयनित घर बैठे ऑनलाइन अपने कॉलेज और व्यवसाय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 24 जुलाई प्रवेश की अंतिम तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के प्रधानाचार्य रवि भूषण ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चयन की प्रथम सूची जारी कर दी गई है। सूची राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के सूचना पट पर चश्पा कर दी गई है। इसके साथ ही सूची विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। आवेदक विद्यालय पहुंचकर या फिर वेबसाइट से अपना पंजीकरण और जन्मतिथि भर कर अपने कॉलेज और व्यवसाय आवंटन की जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि 24 जुलाई की शाम पांच बजे आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की गई है। चयनित अभ्यर्थी आवंटित कॉलेज पर निर्धारित तिथि तक पहुंचकर प्रवेश ले सकता है।

प्रवेश के लिए ये लाना होगा साथ
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थी को अपने साथ हाईस्कूल का अंकपत्र, प्रमाणपत्र, आवंटन पत्र, आधार कार्ड, चार रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो, टीसी आदि लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें