फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन शिक्षकों की नौकरी जानी तय, एसआईटी ने बनाई संशोधित सूची

Sat, 05 Jan 2019 11:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर परिषदीय स्कूलों में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की नौकरी जानी अब तय है। एसआईटी ने फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले अभ्यर्थियों की संशोधित सूची तैयार कर ली है। इस सूची को शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। 

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि चार जनवरी, 2019 तक परिषद मुख्यालय में किसी विशेष वाहक को भेजकर फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले अभ्यर्थियों की सीडी प्राप्त कर ली जाए। जिलेवार ऐसे शिक्षकों की तलाश की जाए, जिसने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सत्र 2004-05 के फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर परिषदीय स्कूलों में नियुक्ति पाई है। 

इनके नामों की सूची बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय में 15 जनवरी तक उपलब्ध करानी है। कानूनी कार्रवाई किए जाने की सूचना 30 जनवरी, 2019 तक देनी होगी। अभियोग की विवेचना के दौरान पूर्व में भेजी गई सूची का एसआईटी ने फिर से परीक्षण किया। इसके बाद संशोधित सूची तैयार की गई।

विज्ञापन

एसआईटी के पुलिस महानिदेशक ने संशोधित सूची के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंक तालिकाओं व डिग्री के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की है। परिषद सचिव ने प्रकरण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि प्रकरण न्यायालय के आदेश, पुलिस विवेचना और अनियमित नियुक्ति प्रक्रिया की जांच से जुड़ा है। 

‘सीडी लेने के लिए विशेष वाहक परिषद मुख्यालय भेज दिया गया है। सीडी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराकर फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई कराई जाएगी।’ - एके सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक)

पहली सूची के आधार पर 241 शिक्षक तलाशे गए थे

एसआईटी की ओर से अक्तूबर, 2017 में उपलब्ध कराई गई 4570 अभ्यर्थियों के फर्जी प्रमाणपत्रों की सूची में से जिले में तैनात 241 परिषदीय शिक्षक तलाशे गए थे। बीएसए की ओर से इनका वेतन भी रोक दिया गया था। बाद में शिक्षक कोर्ट चले गए, वेतन जारी कर दिया गया। अब दोबारा से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

यह था मामला 

उच्च न्यायालय के आदेश पर एसआईटी ने बीएड सत्र 2004-05 में हुए फर्जीवाड़े की जांच की थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि सत्र 2004-05 में डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के टेबुलेशन चार्ट में 3,517 से अधिक विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। 

इसी तरह से 1053 छात्रों को फर्जी अंकतालिका वितरित कर दी र्गइं। सत्र में कुल 4,570 छात्रों को विश्वविद्यालय की अंकतालिका वितरित की गईं। फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर बड़ी संख्या में लोगों ने बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें