फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटकर बिक्री के आदेशों की जमकर उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
04एमएनपी-04-सोमवार को लेनगंज बाजार में खरीदारी करने के लिए आए लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के चालीस दिन बाद सोमवार को जिलेभर में शराब की दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

ठेके खुलते ही लोग दुकानों की ओर दौड़े। शहरी क्षेत्र में सामाजिक दूरी सहित अन्य नियमों का
पालन हुआ, लेकिन देहात में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
फुटकर बिक्री के आदेशों के बीच लोग पेटियां खरीदकर घर ले गए।
सोमवार को शासन के आदेश पर जिलेभर के सभी शराब के ठेका सुबह 10 बजे से खोले गए।
ठेका खुलने से पहले ही वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने को लेकर व्यवस्थाएं कर ली गईं थीं। ठेका खुलते ही शराब के शौकीनों की लंबी लाइनें लग गईं। आबकारी विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार एक व्यक्ति को एक बोतल या चार क्वाटर तक दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन शहर के मदार दरवाजा स्थित ठेका पर इन
निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़तीं देखी गईं। ठेका पर एक-एक व्यक्ति को कई कई बोतल, क्वाटर
ले जाते देखा गया। भोगांव, करहल, किशनी, औंछा, दन्नाहार, घिरोर, कुर्रा, बरनाहल आदि क्षेत्र में भी ठेकों पर खरीदारों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। भीड़ अधिक होने पर कई ठेकों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब ठेकों पर एक व्यक्ति को एक बोतल या चार क्वाटर तक दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मानकों के अनुरूप बिक्री न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्र पाल सिंह, आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें