मैनपुरी। लॉकडाउन के चलते दीवानी न्यायालय में 16 मई तक के मुकदमों में सामान्य तारीखें लगा दी गई हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। जिला जज तेजप्रताप तिवारी के आदेश के बाद सामान्य तारीखें लगाकर नोटिस बोर्ड सहित सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की गई है। केंद्रीय नाजिर देवव्रत राय चौधरी ने बताया दीवानी न्यायालयों में चार मई के स्थान पर चार जून, पंाच मई की पंाच जून, छह मई की छह जून, सात मई की आठ जून, आठ मई की नौ जून, 11 मई की 10 जून, 12 मई की 11 जून, 13 मई की 12 जून, 14 मई की 15 जून, 15 मई की 16 जून तथा 16 मई की 17 जून की तारीख लगाई गई है। 17 मई तक देश व्यापी लॉकडाउन के चलते हाईकोर्ट के निर्देश पर दीवानी न्यायालय अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिए गए हैं। संवाद