फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग स्थानों से 115 लीटर शराब बरामद, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से 115 लीटर अवैध शराब के साथ बरामद की है साथ ही इसमें लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र में गंज रोड से इंद्रपाल निवासी ग्राम मऊ सुन्नगढ़ी को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। सोरों क्षेत्र में मानपुर नगरिया के समीप दो लोगों के द्वारा शराब बिक्री के लिए ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुगल किशोर एवं सोनू निवासी उझियानी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों के पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। अमांपुर क्षेत्र में एक भट्टा के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी शराब छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लाखन सिंह निवासी मृगवासिनी अमांपुर बताया। पुलिस ने उसके पास से 60 अवैध शराब बरामद की। वहीं सिकंदराबाद मोड़ से साहब सिंह निवासी ग्राम कुंवरपुर रिजोर एटा को 15 लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया गया। सभी मामलों में संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें