फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

153 विभागों ने उपलब्ध नहीं कराया कर्मचारियों का डाटा, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए मांगा गया कर्मचारियों का डाटा 153 विभागों ने उपलब्ध नहीं करवाया है। इसके लिए साढ़े तीन सौ से अधिक विभागों को पत्र जारी किया गाय था। लगभग डेढ़ सप्ताह का समय बीतने के बाद मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने संबंधित विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पंचायतों में पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी हैं। एक ओर आंशिक परिसीमन का काम चल रहा है। दूसरी ओर मतदान कार्मिकों के लिए जिले के विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों का डाटा जुटाया जा रहा है। इसके लिए 21 दिसंबर को जिले के 365 विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर उनके यहां तैनात कर्मचारियों का डाटा मांगा गया था।
लेकिन अब तक 212 विभागों ने ही प्रपत्र-1 भरकर निर्वाचन कार्यालय पंचायत को कर्मचारियों की सूचना उपलब्ध कराई है। अन्य 153 विभागों ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। इस लापरवाही पर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ईशा प्रिया ने संबंधित 153 विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीन दिन में जल्द कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। अगर इन तीन दिनों में प्रपत्र-1 पर कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध न कराया गया तो कार्रवाई की जाएगी। प्रपत्र उपलब्ध कराने के बाद उन्हें पंचायत कार्यालय से मिली लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर ऑनलाइन भी ये डाटा फीड करना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन फीडिंग का काम भी लटका
पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध कराए जाने के साथ ही इलेक्शन स्टाफ डिप्लॉयमेंट (ईडीसी) सॉफ्टवेयर पर भी कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन फीड किया जाना है। प्रपत्र-1 उपलब्ध कराने वाले 212 विभागों में से केवल 28 ने ही ऑनलाइन फीडिंग कर डाटा फ्रीज किया है। ऐसे विभागों को भी जल्द ऑनलाइन डाटा फीड कर फ्रीज किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
कर्मचारियों का डाटा न देने वाले 153 विभागों को नोटिस जारी किया है। सभी विभाग जल्द से जल्द कर्मचारियों की जानकारी निर्वाचन कार्यालय पंचायत को उपलब्ध कराने के साथ ही ऑनलाइन फीडिंग भी करा दें। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें