124... फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिसन में लॉन्च क्लब आकाश के कार्यक्रम में मौजूद क्लब के सदस्य।
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में शनिवार को लाॅयंस क्लब आकाश ने आम सभा में सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शुभारंभ अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, सचिव अनुराधा गुप्ता, जसविंदर सिंह ने किया।
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विनीत पाठक ने बताया कि सर्दी में नियमित व्यायाम, संतुलित आहार से जोड़ों के दर्द से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु पाठक ने मासिक धर्म संबंधी परेशानियों पर बताया कि इस समय महिलाओं को संतुलित आहार, मानसिक शांति और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उपस्थित सदस्यों ने प्रश्न भी पूछे, जिनका उन्होंने समाधान किया। इस दौरान रीजनल चेयरपर्सन संजय गुप्ता, जोन चेयरपर्सन संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुनील शर्मा, पवन पैंगोरिया, प्रमोद गर्ग, दिलीप मित्तल, दाऊ दयाल गुप्ता, संजय अग्रवाल, ब्रजराज सिंह, राजेश चतुर्वेदी, सतीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।