फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायन सफारी में हिरन सफारी आबाद, पांच जोडे़ चीतल आए

Mon, 03 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छह को सीएम करेंगे उद्घाटन, वाटर हाल व एनीमल हाउस भी होगा शुरू - फोटो :
विज्ञापन
लायन सफारी इटावा में हिरन सफारी आबाद हो गयी है। वाटर हाल और एनीमल हाउस तैयार हो गये हैं। छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इनका उद्घाटन करेंगे। हिरन सफारी में लखनऊ से पांच जोडे़ चीतल पहुंचाए गए हैं। उद्घाटन से पहले एक खेप और आयेगी। 
विज्ञापन

लायन सफारी इटावा में हिरन सफारी आबाद हो गयी है। 19 सितंबर को यहां पर सेंट्रल जू अथॉरिटी की टीम पहुंची और विकसित एनीमल हाउस का निरीक्षण किया। बाद में एनीमल रखे जाने की मंजूरी दे दी। तब लखनऊ से पांच जोड़ी चीतल यहां पहुंचाए गए। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह अक्तूबर को करेंगे।

उद्घाटन से पहले हिरनों की एक खेप और पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री वाटर हाल, एनीमल हाउस का भी उद्घाटन करेंगे। वाटर हाल वन्य जीवों के लिए है। खास बात ये है कि इसमें कमल के फूल भी खिलेंगे। ब्रीडिंग सेंटर का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। बता दें कि लायन सफारी में फिलहाल छह एशियाटिक लायन हैं। इनमें मनन, हीर, कुुंवरि, ग्रीष्मा, जीवो, जेसिका, पटौदी शामिल हैं। ग्रीष्मा इन दिनों बीमार है। वन विभाग ने उद्घाटन पूर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएफओ आगरा अनिल पटेल का कहना है कि सेंट्रल जू अथॉरिटी के निरीक्षण के बाद एनीमल हाउस में वन्य जीव रखने की अनुमति मिल गयी है। हिरन सफारी का उद्घाटन छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। 
विज्ञापन


आगरा-बाह-इटावा के बीच नया पर्यटन सर्किट
बाह। आगरा के ताज, बाह की चम्बल सफारी, इटावा की लायन सफारी के बीच नये पर्यटन सर्किट का विकास हो रहा है। हिरन सफारी के आबाद होने और दिसंबर की शुरूआत में आयोजित होने वाले बर्ड फेस्टिवल से आगरा-बाह-इटावा के बीच विकसित नये पर्यटन सर्किट से पर्यटक रूबरू होंगे।

लायन सफारी में लेपर्ड सफारी, बीयर सफारी और एन्टीलाप सफारी भी लगभग तैयार है। यूपी चुनाव से पहले इनके भी शुरू होने की संभावना है। ऐसे में इटावा-बाह-आगरा के बीच नये पर्यटन सर्किट का विकास हो जायेगा। आगरा आने वाले पर्यटक लायन सफारी भी पहुंचेंगे। बीच में चम्बल सफारी के दीदार को भी पहुंचेंगे। घड़ियाल, मगरमच्छ, डाल्फिन और 186 प्रजाति की चिड़ियां देखने को भी रुकेंगे। बाह के रेन्जर सर्वेश भदौरिया ने बताया कि चम्बल और लायन सफारी में पहुंचने वाले पर्यटकों का ग्राफ बढ़ेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें