फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाइनमैन को फावड़ा मारकर किया घायल

Tue, 02 Apr 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनमैन को फावड़ा मारकर किया घायल
विज्ञापन

- किशनपुर में हुई घटना, कुर्रा थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव किशनपुर में मंगलवार को एक ट्यूबवैल की बिजली सही करने गए लाइनमैन पर नामजद ने फावड़े से हमला कर दिया। हमले में घायल लाइनमैन जान बचाकर थाने पहुंचा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव गढी कुसमा खेड़ा निवासी उमेश सिंह विद्युत उपकेंद्र पतारा पर संविदाकर्मी लाइनमैन है। मंगलवार की सुबह वह सरकारी ट्यूबवैल की लाइन ठीक करने के लिए गांव किशनपुर गया था। गांव पहुंचने के बाद एक व्यक्ति ने फॉल्ट की जानकारी दी। तभी उसके पास मौजूद नामजद ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। उमेश ने जब बेवजह गालियां देने की वजह पूछी तो आरोपी आग बबूला हो गया। पास में रखा फावड़ा उठाकर कर हमला कर दिया। फावड़े के हमले में वह घायल हो गया। उमेश किसी तरह से अपनी जान बचाकर गांव से बाहर निकल आया। उसने थाने पहुंच कर तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें