फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विद्युत लाइन सही करते वक्त लाइनमैन को लगा करंट, धड़ से अलग हुआ सिर, हादसा देख सहम गए लोग

Fri, 06 Jan 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

लाइनमैन की विद्युत करंट से मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए। वे विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने काफी देर तक पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस, लाइनमैन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में बृहस्पतिवार को विद्युत ट्रांसफार्मर की लाइन पर फॉल्ट सही करने पहुंचे लाइनमैन की हाइटेंशन लाइन के विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। यह हादसा इतना खौफनाक था कि लाइनमैन विद्युत करंट से बुरी तरह से जल गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। पहले सिर जमीन पर गिरा, फिर धड़। खौफनाक हादसा देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन

 
हादसे का शिकार बिलराम गेट बिजली घर पर तैनात लाइनमैन राजेंद्र निवासी गांव सिरौली हुआ। शाम करीब साढ़े चार बजे राजेंद्र सिंह विद्युत लाइन सही करने के लिए गली जौरा भौरा पहुंचा। यहां लाइन सही करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा। तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया। 

विद्यु लाइन की चपेट में आई थी गर्दन 

उसकी गर्दन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया। फिर धड़ गिरा। हादसा होते ही मौक पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को घटना की सूचना दी गई तो वे भी गांव से पहुंच गए। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए।

Kasganj News: ट्रेन की बोगी पर जिंदा जल गया युवक, इस खौफनाक हादसे की वजह बना एक बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मुआवजे की मांग की और निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिए। इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम से वार्ता के बाद आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर मामला शांत हो गया। 

अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र रावत ने बताया कि संविदा कर्मी लाइनमैन की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हुई है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कैसे दुर्घटना हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें