फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ऑपरेटर की लापरवाही से लाइनमैन की मौत, गलत फीडर का शटडाउन देने से हुआ हादसा

Tue, 30 Aug 2022 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ऑपरेटर द्वारा गलत फीडर का शटडाउन दिए जाने के कारण संविदाकर्मी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लाइनमैन राकेश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के विद्युत उपकेंद्र कोटला पर तैनात ऑपरेटर की लापरवाही से संविदा कर्मचारी लाइनमैन की मौत हो गई। आरोप है कि ऑपरेटर ने गलत फीडर का शटडाउन दे दिया। इसके कारण करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। लाइनमैन की मौत की सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला नौजी निवासी राकेश कुमार (27) विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी होने के साथ ही लाइनमैन के पद पर तैनात था। मंगलवार दोपहर वह गांव कोटला स्थित विद्युत फीडर के पास लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था, तभी उसको करंट लगा और वह पोल से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम 

सूचना पर नारखी थाना पुलिस के साथ विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। 

विज्ञापन

अवर अभियंता मनीष कुमार का कहना है कि फीडर पर ऑपरेटर किशनपाल की ड्यूटी थी। राकेश कुमार पोल पर लाइन ठीक करने को चढ़ा था। जिस फीडर का शटडाउन दिया जाना था, उस फीडर का किशनपाल ने शटडाउन न देकर दूसरे फीडर का शटडाउन दे दिया। इस कारण हादसा हो गया और राकेश की मौत हो गई। 

थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें