फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति- लाइनलॉस से नहीं उभर पा रहा विद्युत विभाग, पर्याप्त आपूर्ति देने में बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 15 प्रतिशत लाइनलॉस पर देहात क्षेत्र में 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले में 70 प्रतिशत लाइनलॉस होने के कारण विद्युत विभाग बेबस नजर आ रहा है। लाइनलॉस रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंताओं को अलग-अलग टीमें बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लेकिन जनपद में इससे उबर पाना बड़ी चुनौती है। यहां के कई फीडरों पर लाइनलॉस 90 से 95 फीसदी तक है।
विज्ञापन

बिजली विभाग को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके पीछे कारण है कि अधिकांश फीडरों पर बिजली चोरी होने के कारण लाइनलॉस काफी बढ़ गया है। इससे जिले भर में औसतन 70 प्रतिशत लाइनलॉस हो रहा है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि जिले में यदि 15 प्रतिशत लाइनलॉस रह जाता है तो देहात क्षेत्र को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए। इधर जनपद में लाइनलॉस हालात ही चौकाने वाले हैं।
कई फीडरों पर यह 90 से 95 प्रतिशत तक हैं। इनमें पिलखुनी, सरावल, सिढ़पुरा, सोरों टाउन, सिकहरा काशीराम आवासीय कॉलोनी, लालपुर, बिकोरा, पटियाली कस्बा, करसाना और चक्रतीर्थ फीडर शामिल है। इसके अलावा अन्य फीडरों पर भी जमकर विद्युत चोरी सामने आई है। जिले में औसतन 70 प्रतिशत तक लाइनलॉस है। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अवर अभियंताओं को नोडल अधिकारी बनाते हुए लाइनलॉस कम कराने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया है कि लाइनलॉस 15 प्रतिशत से कम लाया जाए।
विज्ञापन

60 फीसदी उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिल
बिल जमा करने में भी उपभोक्ता लापरवाही बरतते हैं। इसी का परिणाम है कि लगभग 60 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं ने पिछले माह बिजली बिल जमा ही नहीं किया।
फैक्ट फाइल
- 2441 उपभोक्ता घरेलू आसान किश्त योजना के तहत पंजीकृत।
- 955 नलकूप श्रेणी के पंजीकृत उपभोक्ताओं में से 759 ने जमा नहीं की किश्त।
- 77 विद्युत फीडर हैं जिलेभर में।
- 33 विद्युत फीडरों पर लाइनलॉस 63 से 95 प्रतिशत तक।
- तमाम उपभोक्ता विद्युत बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जबकि कई फीडरों पर विद्युत चोरी के कारण लाइनलॉस भी बढ़ा है। लाइनलॉस कम करने के लिए अवर अभियंताओं के नेतृत्व में टीमें बना दी हैं। - संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें