फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल टूटने से पुरानी मैनपुरी में चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
लेनगंज में सड़क पर टूटी पड़ी बिजली केबल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। देवी रोड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली केबल टूटने और खंभा क्षतिग्रस्त होने से चार घंटे आपूर्ति ठप रही। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद आपूर्ति चालू कराई। सुबह से हुई बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब लेनगंज में बिजली केबल टूट गई। इससे सदर बाजार, लेनगंज, बांस वाली गली, बजाजा बाजार, मंडी झम्मनलाल आदि क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने केबल जोड़ने के लिए आपूर्ति बंद करा दी। किसी तरह 11 बजे तक बिजली सही कराई गई। इसी दौरान लाल मठिया के पास लगा लोहे का खंभा क्षतिग्रस्त होकर पास ही बने मकान पर टिक गया।
दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद नया खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति चालू कराई जा सकी। सुबह-सुबह हुई कटौती से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। हैंडपंपों पर लोग पानी के लिए लाइन लगाए रहे। अवर अभियंता प्रतीक यादव ने बताया केबल टूटने और खंभा टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, इसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें