फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा- दो लुटेरे गिरफ्तार, 74180 रुपये की नकदी, तमंचा बरामद

विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लुटेरे - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में 10 दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लुटेरों के कब्जे से लूटी गई नकदी में से 74,180 रुपये एवं तमंचा कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी के दौरान लुटेरों ने अवैध तमंचा से पुलिस पर फायर भी किया। एएसपी ने लुटेरों से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद लुटेरों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

13 नवंबर को सिढ़पुरा में बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर गांव बिचौला निवासी बदन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह का कैश भरा बैग लूट लिया। जिसमें 1.84 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसपी मनोज सोनकर ने सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम के नेतृत्व में सिढ़पुरा थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल सिंह की टीम गठित की। टीम ने घटना के खुलासे का प्रयास किया। रविवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि लुटेरे पिथनपुर ईंट भट्ठे के पास बैठे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी आदित्य वर्मा ने बदमाशों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान लुटेरों ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचा से फायर भी किया। गिरफ्तार किए गए लुटेरों में अमांपुर के गांव सेवका निवासी सोनू पुत्र रघुवीर सिंह, शेरपुर निवासी प्रवेश पुत्र हरिविलास शामिल हैं। लुटेरों के कब्जे से लूटी गई 1.84 लाख रुपये की नकदी में से 74,180 रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें