फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रांसफार्मर फुंके, रात भर अंधेरे में रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के तहसील रोड और गली जोरा भौरा में रखे ट्रांसफार्मरों रात में अचानक फुंक गए। इससे कई इलाके अंधेरे में डूब गए। सुबह लोगों को पानी की भी समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

तहसील रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास रखा ट्रांसफार्मर रात में फुंक गया। इससे तहसील रोड, गप्पू चौराहा, बोहरान गली, मीना बाजार, रामबाबू चौक, गली डॉ. छेदालाल सहित कई अन्य इलाकों बी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभाग ने मोबाइल ट्रांसफर्मर की व्यवस्था कर आपूर्ति को बहाल किया, लेकिन 10 मिनट बाद ही फिर से लाइट चली गई।
सुबह भी इन इलाकों में बिजली नहीं आई। इससे लोगों के सामने पेयजल का संकट पैदा हो गया। सुबह 10 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह गली जौरा भौरा में चौराहे के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे गली जोरा भौरा, बाल्मीकि आदि की बिजली गुल हो गई। लोग रात भर बिजली के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

मोबाइल ट्रांसफार्मर लाने को करना पड़ा चंदा
कासगंज। तहसील रोड पर मोबाइल ट्रांसफार्मर खींच कर लाने के लिए विभाग ने ट्राली न होने की समस्या बताई। इसके बाद लोगों ने अपने पास से चंदा कर ट्रॉली लाने के लिए रुपये दिए। इसके बाद ही मोबाइल ट्रांसफार्मर आ सका। बस्ती के सचिन माहेश्वरी, अनूप सिंघल, दीपू अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अंबर जैन, संदीप, कुनाल, उमंग, मनीष आदि ने बताया कि 800 रुपये देने के बाद ही मोबाइल ट्रांसफार्मर आ सका।
आवास विकास कॉलोनी में बाधित रही आपूर्ति
कासगंज। शहर के आवास विकास कॉलोनी के फीडर में तकनीकि कमी आ जाने से सुबह के समय आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी हुई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तहसील रोड व गली जौरा भौरा में रखे ट्रांसफार्मर फुंक गए। विभाग ने मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करके आपूर्ति को बहाल किया गया है- पवन कुमार जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें