फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने गांव के मुखिया है बिजली विभाग के कर्जदार, खंगाला जा रहा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लाइनलॉस रोकने के लिए बिजली विभाग ने पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है। एक ओर बिजली चोरों पर शिकंजा कसा है। दूसरी ओर बकाएदारों घर तक भी टीमें दस्तक दे रहीं हैं। लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग अब ब्योरा खंगाल रहा है कि कितनी ग्राम पंचायतों के प्रधान खुद के घरेलू बिलों के कर्जदार हैं, और कितनी पंचायतों में सरकारी भवनों के बिजली का बिल जमा नहीं है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए हैं। लेकिन शर्त रखी है कि 15 प्रतिशत तक ही लाइन लॉस होना चाहिए। इससे अधिक लाइनलॉस पर 24 घंटे बिजली नहीं दी जा सकती है। बिजली विभाग के अधिकारी अब ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के क्रम लाइनलॉस रोकने को नित नई योजना बना रहे हैं।
अब देखा जा रहा है कि कितनी ग्राम पंचायतें सरकारी कर्ज की बकाएदार हैं, और कितनी ग्राम पंचायतों के प्रधान निजी कनेक्शनों के कर्जदार हैं। बिजली विभाग सभी के बिलों की छटनी करने के बाद ग्राम प्रधानों से भी अपील करेगा कि वह बिजली बिल जमा कर गांव के सभी बकाएदारों का बिल जमा कराए जाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
- 3200 बकाएदार अब तक किए जा चुके हैं चिन्हित
- 30 विद्युत फीडरों के बकाएदारों का हुआ है चिन्हीकरण
- 70 विद्युत फीडर हैं जिले भर में
- 40 अन्य फीडरों के बकाएदारों की सूची भी विभाग कर रहा है तैयार
सभी विद्युत बिलों की छटनी कराई जा रही है। जानकारी कर रहे हैं कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों पर निजी कनेक्शनों का बिल बकाया है और कितनी पंचायतों पर सरकारी भवनों का बिल बकाया है। - संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें