फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बिल जमा न होने पर काटे 346 कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन हजार से अधिक के बकाएदारों पर बिजली विभाग ने बुधवार को शिकंजा कसा। 23 टीमों ने जिले भर में अभियान चलाकर 346 कनेक्शन काटे। स्वीकृत भार से अधिक का उपयोग करने पर 41 घरों में लोड बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने जिले भर में बुधवार को अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटे। एसडीओ और जेई की देखरेख में सभी टीमें सुबह आठ बजे से शहर और देहात में बनाई गई सूची के आधार पर कनेक्शन काटने के अभियान में जुटी रहीं। मॉनीटरिंग अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने की। दोपहर दो बजे तक तक चलाए गए अभियान में 346 कनेक्शन काटे गए। 53 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की तहरीर दी गई।
बकाया बिल वसूलने को तीन हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चल रहा है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें