फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित सेवानिवृत शिक्षक की मौत

विज्ञापन
गुप्ता पेट्रोल पंप पर कोरोना की जांच के लिए नमूना लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। वहीं बुधवार को पांच बंदियों सहित 50 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1991 पहुंच गई है। जिसमें 1461 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 496 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के निकटवर्ती गांव पड़रिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक को पेट में संक्रमण की शिकायत थी। पांच दिन पूर्व परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाए गए। बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बुधवार को जिला जेल में पांच, तहसील सदर और शहर के मोहल्ला देवपुरा में चार-चार, पंजाब नेशनल बैंक और गांव संसापुर में तीन कोरोना संक्रमित मिले।
इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला बालाजीपुरम, सीएमओ कार्यालय, लाल इमली फाटक, मलिक मिल, मोहल्ला अग्रवाल, मुगरिया, नगला रते, क्लबघर, पुलिस लाइन, पंजाबी कॉलोनी और सेवारामपुर में एक-एक कोरोना मरीज मिला। ग्रामीण अंचल में करीमगंज में छह, करहल में चार, जागीर और कुरावली में तीन-तीन, बेवर, बरनाहल, भोगांव और कुचेला के नगला उदी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। 35 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है, जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। बंदियों को जिला कारागार में आइसोलेट किया गया है। वहीं शहर के कचहरी रोड स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए नमूना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें