फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुबह हल्का कोहरा, तापमान में आएगी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक सुबह हल्का कोहरा रहने की आशंका जताई है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी भी आ सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास भी हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। इसमें सुबह हल्का कोहरा रहने की आशंका जताई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 16 नवंबर के बाद आसमान साफ रहेगा। तापमान कमोवेश ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें