फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवर में 12 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
30एमएनपी-24-बेवर में हाईटेंशन लाइन के तार सही करते बिजली कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। सोमवार को सुबह चार बजे से गायब हुई बिजली से बेवर क्षेत्र में 12 घंटे तक लोग पानी को भी तरस गए। सर्दी के चलते फॉल्ट तलाश करने में विद्युत कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह चार बजे खाकेताल के पास विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया। फाल्ट होते ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होते ही एसडीओ और जेई के नेतृत्व में दो टीमें तलाश करने के लिए क्षेत्र में पहुंची। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद सुबह 11 बजे कर्मचारियों ने खाकेताल के पास फॉल्ट तलाश किया। खाकेताल के पास से गुजर रही विद्युत लाइन टूटी मिली। साथ ही पोल पर लगा एंगल भी जर्जर हालत में था।
जेई ने तकनीकी कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर काम शुरू कराया। टूटी लाइन सही कराने के बाद पोल पर लगा एंगल भी बदलवाया गया। फॉल्ट सही कराने के बाद शाम चार बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। बिजली नहीं होने से लोग सुबह के समय पानी के लिए भी परेशान रहे। नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। लोगों को पेयजल समस्या से निजात पाने को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाकेताल के पास तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। लाइन सही कराने और पोल पर लगा एंगल बदलने के बाद शाम चार बजे आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
रजनीकांत, जेई बेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें