फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बिजली बिल जमा न करने पर 171 विद्यालयों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली का बकाया बिल जमा करने में आमजन ही नहीं बल्कि सरकारी संस्थाएं भी लापरवाही कर रही हैं। इसी के चलते मंगलवार को बिजली विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। बिल जमा न करने पर 171 विद्यालयों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता जीसीएल भटनागर के निर्देशन में बकाएदार प्राथमिक विद्यालयों के कनेक्शन काटे गए। विद्युत वितरण निगम की दस टीमों ने चेकिंग कर कनेक्शन काटे। अभियान के पहले दिन कुल 171 स्कूलों के कनेक्शन काटे गए। इनके द्वारा लंबे समय से बिल जमा नहीं किया जा रहा था।
प्रत्येक विद्यालय पर औसतन एक लाख रुपये का बिल बकाया है। उपखंड घिरोर में 20, उपखंड भोगांव में 22, उपखंड सिविल लाइन ग्रामीण में 35, उपखंड किशनी में 34, उपखंड बरनाहल में 18, उपखंड बेवर में 9, उपखंड मैनपुरी नगरीय में 10, उप खंड कुरावली में तीन और उपखंड करहल में 20 विद्यालयों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

540 अन्य बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे
अभियान के दौरान जिले के तीनों उपखंडों में 540 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे। इसमें प्रथम खंड में 90, द्वितीय खंड में 228 और तृतीय खंड में 222 कनेक्शन काटे गए। 17 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसमें अवर अभियंता दन्नाहार असलमुद्दीन ने नगला बेटा में पांच घरों में, अवर अभियंता नरायन सिंह ने कांकन में दस घरों में और अवर अभियंता शुभम मदेशिया ने घिरोर में दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी के विरुद्ध पावर हाउस स्थित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें