फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बकाएदार का कनेक्शन काटने पर लाइन मैन की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव जींगन चंदाई में बिल बकाया होने पर लाइनमैन ने एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। इसी बात से नाराज आरोपियों ने लाइनमैन की पिटाई कर दी। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंाव जींगन चंदाई में शुक्रवार की दोपहर विद्युत उपकेंद्र लखौरा की टीम चेकिंग कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजे नोडल अधिकारी महेश कुमार के निर्देशन में टीम ने गांव निवासी भैरव सिंह के नलकूप का कनेक्शन बकाया होनेे की वजह से काट दिया। लाइनमैन अनिल कुमार ने खंभा पर चढ़ कर केबल काट दी।
जैसे ही लाइनमैन नीचे उतरा, तभी वहां मौजूद आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। भैरव सिंह व पुत्रों ने लाइनमैन की पिटाई कर दी। घटना के बाद नोडल अधिकारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें