फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बिजली चोरों पर एफआईआर, 542 कनेक्शन भी काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत वितरण निगम की ओर से बिजली चोरी पकड़ने और बकाया बिल वसूलने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को चेकिंग के दौरान छह लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। 542 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत जीसीएल भटनागर के नेतृत्व में जिले भर में टीमों ने चेकिंग की। आलीपुर खेड़ा उपकेंद्र क्षेत्र में अवर अभियंता देवेंद्र सिंह और टीजी-2 अभिषेक सिंह ने चेकिंग की। उन्होंने हमीरपुर में चार, निजामपुर में दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी छह लोगों के विरुद्ध पावर हाउस स्थित बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। द्वितीय खंड में 284 और तृतीय खंड में 258 कनेक्शन काटे गए।
बैठक में दिए अधिशासी अभियंता ने निर्देश
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने शनिवार को उप खंड अधिकारी पदम गर्ग और अवर अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनवरी में कोहरे के चलते फॉल्ट की समस्या आती है। इसलिए सभी 33 केवी लाइनों की पेट्रोलिंग कर तारों से छू रही टहनियों को कटवाया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होने बकाएदारों को एकमुश्त समाधान योजना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। अवर अभियंता श्यामकिशोर बिंद, रामसनेही, प्रतीक यादव, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें