फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के बकाए पर 238 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पांच हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने सोमवार को महाअभियान चलाया। विभाग की 38 टीमों ने जिले भर में पांच हजार से अधिक के बकाए पर 238 कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शहर और देहात में बनाई गई सूची के आधार पर कनेक्शन काटने के अभियान में जुटी टीमों के साथ विच्छेदन टीमों के सदस्य भी मौजूद रहे। दोपहर एक बजे तक चलाए गए अभियान में जिले भर में पांच हजार से अधिक के बकाए वाले 238 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
बकाएदारों को हिदायत दी गई एक सप्ताह में बकाया बिल जमा नहीं करने पर बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अधीक्षण अभियंता रविकुमार अग्रवाल ने बताया पांच हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ रोजाना महाभियान चलाया जाएगा। चेतावनी के बाद भी बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें